boltBREAKING NEWS

मार्बल उतरवा रहे तीन मजदूर दबे; 2 की दर्दनाक मौत

मार्बल उतरवा रहे तीन मजदूर दबे; 2 की दर्दनाक मौत

रांची। राजधानी रांची में सीएम आवास के सामने बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सीएम हाउस के लिए ही उतरवाए जा रहे बड़े मार्बल से तीन मजदूर दब गए। इनमें दो की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक है। हालांकि मौत की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रक से बड़े आकार की मार्बल चार मजदूर उतारकर सीएम हाउस में घुसा रहे थे।

ट्रक से उतारने में एक मजदूर ट्रक के ऊपर से नीचे खड़े तीन मजदूरों के सिर में रख रहे थे, इसके बाद तीनों मजदूर सिर में ही ढोकर सीएम आवास घुसा रहे थे। इस दौरान अचानक नीचे खड़ा एक मजदूर फिसला और अनियंत्रित हो गया। उसके अनियंत्रित होने पर ट्रक के ऊपर खड़ा मजदूर भी अनियंत्रित हुआ और उसके हाथ से मार्बल छूट गया। इतने में सारे मार्बल ट्रक से खिसककर नीचे गिरने लगे।

 

बड़ी संख्या में मार्बल तीनों मजदूरों के ऊपर ही गिर गया। इससे नीचे से मार्बल सिर में ढोने के लिए खड़े तीनों मजदूर दब गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गया। मजदूर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी दौड़े और दबे मजदूरों को वहां से निकलवाया। इसके बाद पीसीआर वैन से ही तीनों को अस्पताल भेज दिया गया। जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।